Tuesday, July 28, 2015

हे "कलाम" देख, आज देश पूरा रो रहा,,

हश्र देख इंसा का मन को कुछ हो रहा,,
हे "कलाम" देख, आज देश पूरा रो रहा,,

आपने किया है जो,
ना कोई करेगा वो,,
देके इंसानियत को, दूर क्यों हो रहा..
हे "कलाम" देख, आज देश पूरा रो रहा..

बनाके मिसाइल विश्व में स्थान दिया,,
इस भारत का सारे जगत में है नाम किया,,
मन बहुत चिंतित है नयन खुद भिगो रहा,,
हे "कलाम" देख, आज देश पूरा रो रहा,,

देके देश को खुशियाँ, गहरी नींद सो रहा""
हे "कलाम" देख, आज देश पूरा रो रहा,,

"श्रद्धांजलि""

स्वरचित:- राज

"ओये चलती क्या साथ में"..

एक लड़की अकेली प्लेटफार्म से जा रही है..
तभी अचानक एक आवाज आती है..

"ओये चलती क्या साथ में"..

दरअसल वाकया आज सुबह का है...
मैं ट्रेन में था एक लड़का उजड्ड
टाइप का था...
वो अंदर से आया सबको रे ते
करते हुए ट्रेन के गेट पर खड़ा हो गया...

मुम्बई की लोकल ट्रेन प्लेटफार्म
पर खड़ी थी..
जैसे ही ट्रेन चालू हुयी तो लड़के
ने एक लड़की को देखते हुए
बोला..

"ओये चलती क्या साथ में"..

और यही बात वो कई लड़कियों
को बोलते रहा...

ट्रेन बस धीरे से स्टार्ट ही हुयी थी
और सब चुपचाप खड़े हैं, किसी
ने कुछ बोलने की जहमत नहीं उठाई...
कौन सुबह सुबह अपना दिमाग
ख़राब करेगा..?
लेकिन मुझसे रहा नहीं गया मैंने बोल दिया
"अरे भाई वो तेरी बहन है"..

बस फिर क्या मेरे इतना बोलते
ही लड़का भड़क गया और मुझे
मराठी में गाली देने लगा...
बात बढ़ गयी फिर भी सब शांत थे..

और वो लड़का एकदम फ़िल्मी
स्टाइल में मुझे बोला तेरी बहन है क्या.???

तुझे क्यों इतना दर्द हो रहा है..??

मैंने भी उसी लैंग्वेज में रिप्लाई किया...

अबे तेरी बहन है बोला तो...

दिमाग में बात नहीं घुस रही है क्या??

तुझे समझ में नहीं आया अभी तक..?

हालाकि लड़का अकेले था
इसीलिए मैंने उसे झड़प करने
की हिम्मत जुटाई वर्ना अकेले
कौन अपना सर फुड़वाये...

इतने में अंदर से ही कुछ मराठी
भाइयों ने सपोर्ट किया और उस
लड़के को गेट से अंदर घसीट लिया...

फिर क्या था..
लोगों ने सुबह ही उसकी जमकर धुलाई कर दी..

मुझे ख़ुशी हुयी कि सही सबक
दिया गया एक गलत इंसान को,,,

दोस्तों जिस दिन भारत के
युवाओं ने लड़कियों पर होने
वाले कमेंट के खिलाफ आवाज
बुलंद कर दी और आज की तरह
ही सबक सिखाने की ठान ली
उसी दिन से इन मनचलो का मन ठंडा हो जाएगा....

एक कहावत सुनी थी बचपन में
"लात के भूत बात से नहीं मानते"

अब ऐसे लोगों को यही उपाय सूट होगा।

राज__